CTET अंसार की कर दी गई है जारी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अभ्यार्थी जांच सकते हैं अपने आंसर, CTET Official Website पर जाएं, यदि संशय हो ताे कर सकते हैं आपत्ति

नई दिल्ली। CTET फरवरी 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी अब अपने पेपर 1 और पेपर 2 के आंसर की की तुलना कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंको पता कर सकते हैं। अगर उन्हें आंसर में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई गलती मिलती है, तो वे तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद CBSE CTET फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर CTET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। CTET पास करने वाले कैंडिडेट भविष्य में सरकारी टीचिंग पोस्ट के लिए एलिजिबल होंगे। यहां बता दें कि  सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, अपने अंको का मिलान करके अनुमानित अंक का पता लगा सकते हैं और यदि किसी उत्तर के बारे में आपत्ति है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) भी कर सकते हैं।Download Link

निगेटिव मार्केिंग नहीं

सीटेट परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। गलत या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं। क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 60% और आरक्षित वर्ग के लिए 55% हैं। अभ्यर्थी को ज़्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

CTET Official Website

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा की आंसर की डाउनलोड की आधिकारिक वेबसाइट-ctet.nic.in है। सभी उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी है, वे इस वेबसाइट पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *