मध्य प्रदेश में बेटियों ने मारी बाजी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पांचवीं व आठवी का रिजल्ट घोषित, बेटियां लायीं 96.19%, बेटों को करनी होगी मेहनत, बेटों का प्रतिशत महज 94.98%, लास्ट ईयर से फिर भी अच्छा

नई दिल्ली/इंदौर। आरएसके एमपी ने आज कक्षा पांच व कक्षा आठ का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसका अरसे से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन आज जब परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया तो बच्चों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि बेटियां ही पढ़ाई में अव्वल हैं। बेटियां ही घर परिवार और अपने स्कूल का नाम रौशन करती हैं। परिणाम घोषित होने के बाद पता चला है कि बेटियों का प्रतिशत 96.19% रहा है, हालांकि बेटे ने अपने में सुधार किया है। पिछले सात से तीन फीसदी बेहतर रहे हैं। बेटे 94.98% रहे हैं।

तेइस लाख से ज्यादा विद्याथी रहे शामिल

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा आठ व पांच की परीक्षा में प्रदेश में भर करीब तेइस लाख बच्चे शामिल हुए। हालांकि जहां तक पढ़ाई की बात है तो परीक्षा परिणाम यह साबित कर रहे हैं कि बच्चों ने मेहनत की है, तभी इतना अच्छा परिणाम आया है। जो बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं उनके अभिभावक व टीचर बहुत खुश हैं। उत्तीर्ण होने वाले बच्चे भी खुश हैं, लेकिन जो उम्मीद के अनुसार अंक नहीं ला सके वो निराश ना हों, और भी बेहतर तरीके से मेहनत कर पढ़ाई करें।

हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट कब

कक्षा आठ व पांच का परीक्षा परिणाम आने के बाद अब इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो कक्षा 10वीं और 12वीं का मुख्य रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई 2026 के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। 9वीं और 11वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। इस वेबसाइट्स: mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। QR कोड से भी रिजल्ट स्कैन करके देख सकते हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *