नई दिल्ली। दिल्ली और उससे सटे एनसीआर को बेसब्री से बारिश का इंतजार है। जून का महीना और आसमान से बरस ही आग की तपिश अब दिल्ली वाले सहन नहीं कर पा रहे हैं। वो चाहते हैं कि घड़ी की चौथाई में मेघ बरसें और पूरी दिल्ली को तर कर दें। दिल्ली में मानसून की आमद को लेकर मौसम विभाग की सूचनाओं पर दिल्ली वाले कम ही विश्वास कर रहे हैं। दरअसल गलती दिल्ली वालों की भी नहीं है। पिछले दिनों मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो सही नहीं थी, इसकाे लेकर मौसम विभाग के कई यूटयूबर ने मीम भी बनाए। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। माना जा रहा है कि इसके 19 जून से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 27 जून की सामान्य शुरुआत तिथि से पहले मानसून 22-23 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। भारत में जून-सितंबर मानसून के मौसम के दौरान 87 सेमी की लंबी अवधि की औसत वर्षा का 106 प्रतिशत प्राप्त होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून भारत में सबसे पहले 24 मई को केरल पहुंचा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न-दबाव के कारण मानसून अगले कुछ दिन में तेजी से बढ़ा और 29 मई तक मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर तक जा पहुंच गया। हालांकि यह 28-29 मई से 10-11 जून तक रुका रहा। हालांकि मानसून अब एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अब मानसून के मध्य और पूर्वी भारत के शेष भागों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को 18 जून तक कवर करने की संभावना है। इसके 19 जून से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।