दिल्ली अब दूर नहीं 22 को रैपिड से सफर

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ वालों का इंतजार खत्म होने की कगार पर, पीएम मोदी व सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर,

नई दिल्ली /मेरठ। मेरठ से दिल्ली और दिल्ली से मेरठ का डेली सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए अब दिल्ली दूर नहीं रह गयी है। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली अब दूर नहीं

दिल्ली से मेरठ रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत यानी रैपिड रेल ट्रेन के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। 22 फरवरी से ये रैपिड रेल दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी। इसी दिन से मेरठ में मेट्रो भी चलने लगी, यानी न केवल अब मेरठ के बाहरी इलाके तक पहुंचेंगे, बल्कि वहां से रैपिड रेल से इंटरचेंज करके अंदरूनी इलाकों में भी पहुंच सकेंगे। पीएम मोदी मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नई टाउनशिप

मोहिउद्दीनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है। अभी मेरठ साउथ के भूड़बराल से दिल्ली के न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। इस रेल रूट पर रोजाना 60 हजार यात्री सफर कर रहे हैं. पहले चरण में रैपिड रेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो चुका है। दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों रैपिड रेल स्टेशन (मोदीपुरम, शताब्दीनगर, बेगमपुल) पर नमो भारत कॉरिडोर के रूट पर भी अब ये चलेगी। इसी रेल ट्रैक पर मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेट्रो रेल भी दौड़ेगी। इसका अरसे से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इन्होंने किया स्वागत

शहर के बड़े बिल्डर जेपी अग्रवाल व अमन अग्रवाल ने इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इसका अरसे से इंतजार किया जा रहा था। इसके लिए पीएम मोदी व सीएम योगी का आभार भी जताया है।भाजपा नेता विपुल सिंहल से इस घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह किसी सपने के पूरे होने जैसा है। विपुल सिंहल ने इसके लिए पीएम मोदी व सीएम योगी का आभार जताया है।

- Advertisement -

भाजपा के कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, एडवोकेट गौरव गोयल, अंकित गुप्ता मनु, संजय त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा, जिला प्रवक्ता संजीव राणा, महानगर प्रवक्ता अमित शर्मा आदि ने मोदीपुरम रेलवे स्टेशन तक रैपिड रेल के पहुंचने की घोषणा का स्वागत किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *