मांगों को लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से मिले, स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया मांग पत्र
मेरठ। विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अमित घोष तथा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश अपर्णा यूजी से एनेक्सी में मिला। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता सतीश त्यागी ने किया। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों से यह औपचारिक भेंट थी क्योंकि दोनों अधिकारियों ने अभी चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपने पद संभाले हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर शीघ्र ही दोनों अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र त्यागी, गोरखपुर से आरएन पांडे, झांसी से राजा चौहान व मनोज, आगरा से पंकज गोस्वामी, इलाहाबाद से फैयाज, कानपुर से अमित वर्मा तथा नन्नू राम मेरठ से शामिल रहे। दोनों अधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा। दीपावली बाद प्रतिनिधि मंडल दोबारा मिलेगा।