
क्रिसमस पर ISIS ने मारे थे ईसाई, अमेरिका बोला हिसाब किया है चुकता, अमेरिकी हमले में भारी तबाही व बर्बादी
नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिकी युद्धक विमानों ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर भारी बमबारी की है। इस बमबारी में जबरदस्त तबाही हुई है। दूर तक ISIS लड़कों की लाशें नजर आ रही हैं। बमबारी इतनी सटीक थी कि लड़ाकों को भागने का भी मौका नहीं मिल सका। दरअसल में क्रिसमस के पवित्र पर्व के मौके पर जहां ईसाई प्रार्थना के लिए जमा हुए थे वहां पर ISIS के लड़ाकों ने निर्मम हत्याएं की थीं। इस बात से अमेरिका के प्रसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप खासे नाराज थे। ट्रंप का इशारा हुआ और अमेरिका के युद्धक विमानों ने ISIS से हिसाब चुकता कर लिया।
पाल्मायरा में भी किए थे हमले
सीरिया के प्राचीन शहर पाल्मायरा पर ISIS के घातक हमले के जवाब में अमेरिका और जॉर्डन ने संयुक्त रूप से सीरिया में ISIS के 70 ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए। यह हमले पाल्मायरा अटैक की प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया हैं, जिसमें कई अमेरिकी नागरिकों की जान गई थी।
नाइजरिया पर भी बमबारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस के दिन नाइजीरिया में भी ISIS के ठिकानों पर हमला किया, जहां ISIS ने ईसाइयों को निशाना बनाया था। इस हमले में कई ISIS लड़ाके मारे गए। ये कार्रवाइयां ISIS की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मध्य पूर्व और अफ्रीका में आतंकवाद के खिलाफ नया मोर्चा खुल सकता है।
रूस के द्रिपो शहर पर यूक्रेन ने बरसाई आग
वहीं दूसरी ओर क्रिसमस के माैके पर रूस और यूक्रेन की जंग भड़क गई।रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस ने द्निप्रो शहर पर इस्कंदर मिसाइल से हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले यानि क्रिसमस को जब नए पोप दुनिया को शांत का संदेश दे रहे थे। दुनिया भर के चर्चोंं में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जा रही थीं, उसी दौरान नाइजिरया, सीरिया और द्रिपो पर आसमान से आग बरस रही थी।