19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी धुरंधर टू

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

चंद्र ग्रहण की वजह से लेट हुआ था ट्रेलर, आज हो गया रिलीज, धुरंधर से कहीं आगे की फिल्म है धुरंधर टू, हजार करोड़ क्लब में शामिल होना तय

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धुरंधर टू की रिलीज डेट आ ही गयी है। रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी (पैन-इंडिया रिलीज)। डायरेक्टर आदित्या धर हैं, और यह पहली फिल्म “धुरंधर” का सीक्वल है, जो 2025 में ब्लॉकबस्टर रही थी। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह फिल्म पैन-इंडिया साउथ मूवी एरा को खत्म कर देगी। बताया जा रहा है कि धुरंधर से ज्यादा बेहतर फिल्म है धुरंधर टू। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक दिया है। इस फिल्म का हजार करोड़ के क्लब में शामिल होना तय है।

आफिशल ट्रेलर सामने आया

धुरंधर टू का आफिशियल ट्रेलर सामने आ चुका है। इस ट्रेलर को देखकर आसानी से फिल्म खासतौर से रणवीर सिंह के फैन्स धुरंधर टू का अंदाजा लगा सकते हैं। ट्रेलर में रणवीर सिंह के हमजा अली अवतार में धमाकेदार एक्शन, सस्पेंस और पावरफुल डायलॉग्स हैं। ट्रेलर पहले 3 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन चंद्र ग्रहण की वजह से पोस्टपोन हुआ था। यामनी गौतम का इसमें खास काम है।

यह बोले रणवीर सिंह

धुरंधर टू के ट्रेलर की रिलीज के साथ ही रणवीर ने कैप्शन में लिखा: “कहा था ना पर्सनल है… ट्रेलर आ गया है।” इसका एक खास डॉयलॉग है जिसमें कहा गया है कि “अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा।” अमेरिका में 15 दिन पहले ही $100K+ क्रॉस कर चुकी है (प्रेमियर शोज के साथ $70K)। टॉक्सिक (यश की फिल्म) पोस्टपोन होने से सोलो रिलीज मिली है, जिससे ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़+ की उम्मीदें हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *