रणवीर सिंह की थ्रीलर मूवी, संजय दत्त का काम भी बेहतरीन, 30 जनवरी 2026 से Netflix पर स्ट्रीम, हमजा के ईदगिर्द घूमती है मूवी
नई दिल्ली। रणवीर सिंह, संजय दत्त व अक्षय की धुरंधर का OTT पर इंतजार पूरा हो गया है। यह मूवी आखिरकार OTT पर आ ही गयी है। रणवीर सिंह की यह मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 30 जनवरी 2026 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। थिएटर में रिलीज के करीब 56 दिनों बाद यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु डब्ड वर्जन भी देख सकते हैं। इसमें मुख्य किरदार हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) एक युवा RAW एजेंट है, जो अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में घुसपैठ करता है। हमजा जमील की बेटी यलीना से रिलेशन बनाता है, और धीरे-धीरे ISI-Underworld नेक्सस को अंदर से तोड़ने की प्लानिंग करता है। वह कराची के खतरनाक ल्यारी इलाके में पहुंचता है और जूस की दुकान चलाने वाले मोहम्मद आलम के साथ रहने लगता है। वहां वह गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म थिएटर वर्जन से थोड़ी अलग है – रनटाइम 10 मिनट कम (करीब 3 घंटे 25 मिनट), कुछ डायलॉग म्यूट और सीन कट हैं (A सर्टिफिकेट के बावजूद सेंसरशिप के कारण)। फैंस इससे नाराज हैं और अनकट वर्जन की मांग कर रहे हैं। अगर आपने थिएटर में मिस की या दोबारा देखना चाहते हैं, तो Netflix पर चेक करें!
हजार करोड़ी
धुरंधर मूवी हजार करोड़ के क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है। यह पांच जनवरी को रिलीज हुई थरी और वर्ल्डबाइड यदि बात करें तो यह 1399 करोड़ी हो चुकी है। भारत में यह मूवी हजार करोड़ी बन चुकी है। यह मूवी साल 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई।
दो पार्टस में
धुरंधर एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है। कहानी असल घटनाओं से प्रेरित है, जैसे IC-814 हाईजैकिंग (1999), संसद हमला (2001), और कराची के ल्यारी इलाके में चलने वाले गैंगवार और ISI-अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से। फिल्म दो पार्ट्स में बनी है (पार्ट 2 मार्च 2026 में रिलीज होगी)। कहानी की शुरुआत 1999 से होती है, जब विदेश मंत्री देवव्रत कपूर और IB डायरेक्टर अजय सान्याल (R. माधवन) आतंकवादी ज़हूर मिस्त्री से बातचीत करते हैं। IC-814 हाईजैकिंग में कैद यात्रियों की रिहाई के लिए आतंकवादियों को छोड़ना पड़ता है। संसद हमले के बाद “ऑपरेशन धुरंधर” शुरू होता है। इसमें मुख्य किरदार हमजा अली यानि रॉ एजेंट का है। हमजा रहमान के बेटे नईम की हत्या के बाद गिरोह में घुसता है, फैजल को बचाता है, और अपनी फायरआर्म स्किल्स से रहमान और उजैर का भरोसा जीतता है। फिल्म का फोकस हमजा की घुसपैठ, ल्यारी के अंडरवर्ल्ड में उसकी राइज, और बड़े मिशन पर है। यह गैंगस्टर-म्यूजिकल-थ्रिलर स्टाइल में बनी है, जहां एक्शन के साथ इमोशंस और म्यूजिक भी हिट हैं।