WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली पहुंचे काजी शादाब, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से की मुलाकात, भुवन भूषण कमल से की लंबी चर्चा
नई दिल्ली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल से मुलाकात कर विभिन्न पिछड़ी जातियों की मुख्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
Contents
मेरठ आने का दिया न्यौता
इस दौरान उन्होंने सदस्य भुवन भूषण को शॉल पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान भी किया। काजी शादाब ने आयोग के सदस्य को मेरठ में अगले महीने होने वाले ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए भी न्योता दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन, एडवोकेट फैसल मलिक, अजहर भारती, दानिश वारसी, फिरोज हबीब अंसारी और रिंकू वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
WhatsApp Channel Join Now