किडनी की बीमारी से हुई थी मौत, डाक्टरों की ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं मानीं, नेचुरल डेथ को कर लिया था स्वीकार
नई दिल्ली/सिडनी। क्रिकेट को वर्ल्ड सरीजी के तौर पर पहचान देने वाले आस्ट्रेलिया के दुनिया भर में नामचीन मीडिया टाइकून कैरी पैकर की मौत पर एक नया खुलासा सामने आया है वो यह कि उन्होंने डायलिसिस लेने से साफ इंकार कर दिया था और उन्होंने सम्मानजनक तरीके से नेचुरल डेथ को चुनना पसंद किया। वह 17 दिसंबर 1937 को जन्मे थे और 26 दिसंबर 2005 को 68 वर्ष की आयु में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में किडनी फेलियर (किडनी की विफलता) से उनका निधन हो गया था।
निधन को लेकर कई जानकारियां
मीडिया की इस मशहूर और नामी हस्ती की मौत को लेकर दुनिया भर में उस वक्त कई जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थीं। कुछ इनकी मौत साठ साल की उम्र में बता रहे थे, लेकिन अब जो जानकारी सामने आयी है उसमें बताया जा रहा है कि 68 ईयर तक जीवित रहे। दुनिया के अनेक मीडिया हाउस उनके 68 साल तक जीवित रहने का दावा करते हैं। साल 2000 में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करया था, लेकिन इसके बाद भी वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझते रहे और जब डाक्टरों ने डायलिसिस की सलाह दी तो उन्होंने मौत का चुनना पसंद किया।
अंत समय घर परिवार
कैरी पैकर ने जब अंतिम सांस ली तो वह अपने घर में थे जिसको वह बहुत प्यार करते थे। वो अपने घर को दुनिया की सबसे शानदार जगह माना करते थे। उनके अंतिम वक्त पर उनका पूरा परिवार उनके साथ था। यह किसी भी व्यक्ति की अंतिम इच्छा होती है। कैरी पैकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे (नेट वर्थ लगभग A$6.5-7 बिलियन), क्रिकेट को बदलने वाले (World Series Cricket), और मीडिया साम्राज्य (Nine Network आदि) के मालिक थे। उनकी पुण्यतिथि पर एक डॉक्यूमेंट्री भी आयी है।