डा. वाजपेयी का रेल मंत्री को पत्र

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अंडरपास बनाए ताकि मिल सके राहत, बिन अंडरपास हो रही परेशानियों का किया उल्लेख, अंडरपास बने तो मिले राहत

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी नें केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली रोड शॉप्रिक्स मॉल व बिजली बंबा बाईपास चौराहे से सिंचाई विभाग के बंबे के साथ-साथ मोहकमपुर रेलवे लाइन तक जो सड़क है उसके लिए उसके लिए दिल्ली मेरठ लाइन के नीचे अंडरपास बनाकर फिर सड़क को आगे निकालकर रास्ता सुगम बनाया जा सकता है। शॉप्रिक्स मॉल रोड से बंबे वाला रोड के दिल्ली रोड रेलवे क्रॉसिंग के नीचे अंडरपास बनाए जाने से एक तो दिल्ली रोड शॉप्रिक्स मॉल रोड से लेकर शनि मंदिर, गुर्जर चौक बागपत रोड का यह लिंक मार्ग होगा, क्योंकि इस रास्ते से घाट पांचली, सिवाल खास, बागपत रोड, वेदव्यासपुरी, मलियाना जाने वाले सभी के लिए यह रास्ता बेहद छोटा पड़ता है। इसको मिनी बाईपास की संज्ञा दी जा सकती है। इस रास्ते से हजारों वाहन शिवपुरम के भीतर से होकर गुजरते हैं। इसकी वजह से हमेशा ही वहां जाम सरीखा हालात रहते हैं। यदि अंडरपास बन जाता है तेा शिवपुरम के साथ-साथ अन्य कालोनियों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी। हापुड व दिल्ली सरीखे शहरों से आने वाले हजारों वाहनों को अंडरपास से होकर गुजर कर बाईपास पहुंचने में सहूलियत हो जाएगी। इस मार्ग से लगी कॉलोनियों मोहकमपुर, आकाशपुरम, संतोष कुंज, आनंद एन्क्लेव, शिवपुरम, शास्त्री कालोनी, मलियाना व पुल आदि को भी अंडर पास बन जाने से बहुत राहत मिल सकेगी। अत: इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए।

रेल मंत्री ने दिए उत्तर

6फरवरी को सदन में डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा रेलवे के संबंध में पूछे गए सभी प्रश्रों के उत्तर केंद्रीय रेल मंत्री ने सदन में दिए। इन प्रश्रों में मेरठ रेलवे स्टेशन के निर्माण व उसके कार्य में प्रगति के संबंध में भी जानकारी मांगी गयी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *