भारत में ईद शनिवार को मनायी जाएगी, हालांकि केरल इस मामले में अपवाद है, अरब देशों में ईद शुक्रवार को मनायी जा रही है
नई दिल्ली। भारत में ईद शनिवार को मनायी जाएगी, लेकिन केरल राज्य में कुछ स्थानों पर आज यानि शुक्रवार को ईद मनायी जा रही है। खाड़ी के तमाम देशों में जिनमें साऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत व लेबनान तथा फिलिस्तीन का गाजा का इलाका भी शामिल है वहां भी ईद आज मनायी जा रही है। पूरे देश में लोग लड़ाई खत्म होने की भी दुआ करेंगे। दुनिया में अमन कायम हो। कोई परिवार ना उजड़े ऐसी भी दुआ ईद के मौके पर की जाएगी।
दिल्ली की जामा मस्जिद से 21 को ईद का एलान
भारत की तमाम हिलाल कमेटियों ने ईद का चांद ना नजर आने की पुष्टि की है। लखनऊ, मुंबई, हैरदाबाद सरीखे शहरों से भी ईद का चांद ना नजर आने की पुष्टि की गयी है। इसके बाद अब शनिवार को पक्के तौर पर ईद मनायी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। दिल्ली की शाही जामा मस्जिद से 21 मार्च को ईद मनाए जाने का एलान कर दिया गया है।
ईद के जश्न की तैयारियां
मुकदस रमजान के पूरे होने के बाद ईद का मौका आया है। इसको लेकर तमाम परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में सजवाट है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। सभी कोशिश होती है कि ईद पर नए कपड़े पहने। इस मौके पर घरों में पकवान बनाए जाएंगे। सुूबह उठकर सबसे पहले शहर की ईदगाह पर नमाज के लिए लोग जाएंगे। हालांकि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम के उलटफेर की वजह से ईदगाह पर कितने लोग पहुंच पाएंगे यह कहना मुश्किल है। लगातार बारिश की वजह से ईद का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो बाजारों में खूब चहल पहल है। लखनऊ और हैरादाबाद व मुंबई में भी ईद को शानदार तरीके से मना रहे हैं।