हैंडलूम व्यापार संघ की चुनाव प्रक्रिया

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

नामांकन पत्रों का वितरण, दो दिन चलेगा वितरण, 16 फरवरी को जारी हुई थी चुनाव अधिसूचना, नवीन अरोरा व अंकुर गोयल पैनल

मेरठ। विश्व प्रसिद्ध मेरठ के हैंडलूम का प्रसिद्ध क्षेत्र खंदक बाजार में हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ रजिस्टर्ड के चुनाव की घोषणा के बाद आज नामांकन पत्रों के विक्रय का कार्य आरंभ हुआ । मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन एवं चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा राजीव गुलाटी ने 16 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की थी जिसमें आज से 2 दिन के लिए नामांकन पत्रों को दिए जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई । चुनाव अधिकारियों ने बताया आज प्रथम दिवस तीन पदाधिकारी एवं दो कार्यकारिणी पदों के लिए फार्म की बिक्री हुई ।

नवीन आरोरा व अंकुर गोयल पैनल

वर्तमान प्रधान अंकुर गोयल ने बताया कि इस बार उनके चिर परिचित एवं लोकप्रिय नवीन अरोड़ा एवं अंकुर गोयल पैनल के बैनर तले पूरा पैनल अपने बाजार के सभी व्यापारियों के विश्वास के साथ मैदान में उतरेगा ।नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल पैनल के प्रवक्ता श्री पंकज बंसल ने अपनी पुरी टीम के सफलता का विश्वास जताते हुए बताया कि उनकी टीम में इस बार अनुभव और युवा दोनों का संयोजन बहुत बढ़िया रहेगा और आने वाले अगले कार्यकाल में बाजार हित में अनेकों कार्य कराए जाएंगे। वर्तमान महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा ने भी पैनल की सफलता की कामना करते हुए विश्वास दिलाया कि बाजार की हर समस्या में पूरी टीम व्यापारियों के साथ खड़ी रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *