पीड़िताओं में 9 साल 13 साल और 16 साल तक की लड़किया, एक से ट्रंप ने किया रेप, छह पुरूषों के लिए नौ साल की अकेली बच्ची
नई दिल्ली/ न्यूयार्क। एप्सटीन फाइल के खुलासे पाप की दुनिया के स्याह राज को उजागर कर रहे हैं। खुलासों के बाद जो पीड़िताएं सामने आयी हैं उनमें जिस वक्त उनसे दरिंदगी की गयी उस वक्त उनकी उम्र महज 9 साल, 13 साल और 16 साल रही होगी। उस वक्त 9 साल वाली बताती है कि उसको तब छह पुरूषाें के बीच इस्तेमाल होने के लिए उछाल दिया गया था। एक बच्ची के साथ ट्रंप पर रेप का आरोप है। इनके खुलासे इतने दर्दनाक हैं कि इंसानियत ना केवल शर्मसार हो उठे बल्कि कांप भी जाए। यह रिलीज एपस्टीन के क्राइम्स पर नई बहस छेड़ रहा है, खासकर सिस्टम की नाकामी पर। पीड़िताएं कह रही हैं कि वे दशकों से अपनी कहानियां बता रही हैं, लेकिन अब भी इग्नोर हो रही हैं। सभी पीड़िताओं के लिए न्याय की मांग तेज हो गई है।
हजारों फोटो व वीडियो
जेल की सलाखों के पीछे मर चुके जेफरी एपस्टीन से जुड़े 35 लाख से अधिक पेजों के दस्तावेजों ने दुनिया को फिर से स्तब्ध कर दिया है। इन फाइल्स में कई पीड़िताओं के नाम और व्यक्तिगत जानकारी अनरेडेक्टेड छोड़ दी गई है, जिससे कई महिलाएं अब सार्वजनिक रूप से सामने आ रही हैं और अपने बचपन में हुए यौन शोषण की भयावह कहानियां साझा कर रही हैं।
अमीर फाइनेंसर था जेफरी एपस्टीन
जेफरी एपस्टीन एक अमीर फाइनेंसर था। उसकी कुकर्मों के दस्तावेज लगातार समाने आ रहे हैं। उसको 2019 में गिरफ्तार किया गया। उनकी मौत के बाद, उनकी साथी गिस्लेन मैक्सवेल को 2020 में गिरफ्तार किया गया और 20 साल की सजा सुनाई गई। रिलीज में कई पीड़िताओं के नाम और पर्सनल डिटेल्स (जैसे फोन नंबर, एड्रेस) बिना रेडेक्टेड छोड़ दिए गए, जबकि अब्यूजर्स के नाम छिपाए गए। इससे पीड़िताएं और उनके वकील गुस्से में हैं।
ये सब गुजरा उन पर
एपस्टीन की सबसे मुखर पीड़िताओं में से एक वर्जीनिया गिउफ्रे (Virginia Giuffre) जो 2025 में आत्महत्या से मर गईं। फाइल्स में उनका 2013 का FBI इंटरव्यू शामिल है, जहां उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र में एपस्टीन ने उन्हें प्रिंस एंड्र्यू और अन्यों के साथ सेक्सुअल एनकाउंटर्स के लिए मजबूर किया। पोस्टह्यूमस मेमॉयर में ट्रम्प पर 13 साल की उम्र में रेप का आरोप है। डेनियल बेंस्की (Danielle Bensky उनका नाम एक्सपोज होने के बाद सामने आईं। उन्होंने बताया कि एपस्टीन ने उन्हें 14 साल की उम्र में अब्यूज किया। एनी फार्मर (Annie Farmer): 16 साल की उम्र में एपस्टीन और मैक्सवेल द्वारा अब्यूज का शिकार। जेन डो (Jane Doe) एक 13 साल की लड़की है, जो आरोप लगाती है कि ट्रम्प ने उसे रेप किया और एपस्टीन गुस्से में थे क्योंकि ट्रम्प ने उसकी वर्जिनिटी ली। एक 9 साल की पीड़िता का भी जिक्र है, जो 6 पुरुषों को इनक्रिमिनेट करती है।