एपस्टीन लुटाता था लड़कियों पर दौलत

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

फाइनेंसर से लड़कियों के दलाल बने जेफरी एपस्टीन पर नया खुलासा, यौन अपराधी खूब दौलत देता था लड़कियों को, दोस्तों से कमाता था दौलत

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़ी यौन अपराधियों में शुमार जेफरी एपस्टीन के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने अमीर दोस्तों के लिए कमसीन लड़कियां लाता और उन्हें परोसता फिर उन अमीर दोस्तों से वह खूब फायदे उठाता। वह लड़कियों पर भी खूब दौलत लुटाया करता था। उसने नाबालिग लड़कियों को अपने दोस्तों के सामने परोस कर खूब दौलत कमाई भी। वह नाबालिग लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग (यौन तस्करी) का अपराधी था जो जेल में मृत पाया गया।

अकूत धन संपदा का मालिक

जेफरी एपस्टीन अकूत धनसंपदा का मालिक था। एपस्टीन की मौत के समय उसकी संपत्ति लगभग $600 मिलियन (करीब 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा) थी। इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आयी। यह सब लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग से ही उसने कमाई थी। वह लेस वेक्सनर (Les Wexner) के फाइनेंशियल मैनेजर थे, जो विक्टोरिया सीक्रेट के मालिक थे। इसकी वजह से उसनके कनेक्शन रईसों से थे। अमीर क्लाइंट्स जैसे लियोन ब्लैक से भी फीस मिलती थी। इतना ही नहीं यह भी खुलासा हुआ है कि उसने स्कैम्स, धोखाधड़ी और रुथलेस कंस से पैसा बनाया।

लड़कियां ही लड़कियों को लाती थीं

वह नाबालिग लड़कियों (कई 13-17 साल की) को पैसा देकर या बहला-फुसलाकर अपने घरों/आइलैंड पर लाता था। उन्हें सेक्स के लिए इस्तेमाल करता था और कभी-कभी दूसरों को भी उपलब्ध करवाता था। यह ट्रैफिकिंग नेटवर्क था, जहां लड़कियां अन्य लड़कियों को रिक्रूट करती थीं।

सबसे गंभीर आरोप

उस पर सबसे गंभीर आरोप मौत की खेती यानि ज़ॉम्बी ड्रग (Scopolamine) जैसे पौधों की खेती के आरोप भी लगे, जो पीड़ितों की याददाश्त मिटा सकती है। जिनसे उसका कनेक्शन था उनमें कई बड़े नाम (ट्रंप, क्लिंटन, प्रिंस एंड्रू आदि) फाइल्स में आए हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *