एपस्टीन की हत्या या आत्महत्या

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एप्स्टीन की मौत में साजिश की बू, तमाम सबूत ऐसे जो कह रहे हैं यह हत्या है, जेल का कैमरा क्यों था बंद

नई दिल्ली/न्यूयार्क। अमेरिकी फाइनेंसर और बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की मृत्यु 10 अगस्त, 2019 को हुई। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में, जहां यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे का इंतजार चल रहा था, जेल गार्डों ने सुबह 6:30 उसको लटका पाया। अमेरिका की जेल में बंद जेफरी एपस्टीन ने आत्महत्या की थी या फिर उसकी हत्या की गयी थी। यह ऐसा सवाल है जो पूरी दुनिया में पूछा जा रहा है। आशंका है कि जिनके नाम एपस्टीन फाइलों के खुलासों में सामने आ रहे हैं, उन्होंने ही जेल में एपस्टीन की हत्या करा दी। इतना ही नहीं उन्हाेंने अब एपस्टीन की गर्ल फ्रैंड पर प्रेशर डाला है। यदि जेल जैसी जगह पर कोई जान दे सकता है तो फिर जेल में तैनात सुरक्षा ऐजेंसियां क्या कर रही थीं। आशंका है कि उसको मारकर टांग दिया गया।

साजिश की थ्योरी

10 अगस्त 2019 को लेकर साजिश की थ्योरी आज भी बहुत गर्म है, खासकर 2026 में Epstein Files रिलीज़ होने के बाद। आधिकारिक रिपोर्ट्स में मौत को suicide by hanging बताया गया है, लेकिन कई सवाल, नए डॉक्यूमेंट्स और एक्सपर्ट ओपिनियंस से लोग मानते हैं कि ये murder हो सकता है या कम से कम cover-up था। यह जांच का विषय हो सकता है। यदि कोई खतरनाक ऐजेंसी जो निष्पक्ष हो जांच करें तो मौत की वजह पता चल सकती है। हालांकि New York City Chief Medical Examiner (Barbara Sampson) ने autopsy के बाद suicide ruled किया।

ऐसा क्यों किया

2026 फाइल्स में autopsy डॉक्टर Kristin Roman का इंटरव्यू आया – उन्होंने मौत के समय “suicide” या “homicide” बॉक्स नहीं चेक किया, “pending studies” लिखा। बाद में boss के कहने पर suicide ruled। ऐसा क्यों किया गया। इसकी क्या जांच नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि यह ऐसा मामला है जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि यदि आज जेफरी एपस्टीन जिंदा होता तो उसकी गवाही कई को बेनकाब कर देती और सलाखों के पीछे पहुंचा देती।

साजिश की बू

Autopsy फाइंडिंग्स: Forensic pathologist Michael Baden (एपस्टीन के ब्रदर द्वारा हायर) ने कहा – neck में fractures (hyoid bone, thyroid cartilage) suicidal hanging में rare हैं, ज्यादा homicidal strangulation जैसी लगती हैं। इस केस में साजिश की बू से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि जो फंसे हैं या जिनके चेहरे सामने आए हैं वो मौत की जांच होने देंगे।

- Advertisement -

कैमरा क्यों था बंद

हाई सिक्योरिटी जेलों में कैमरे लगे होते हैं। ये जेल के कंट्राेल रूम से जुड़े होते हैं। अमेरिका की जिस जेल में जेफरी एपस्टीन को रखा गया, वहां का कैमरा बंद पाया गया। ऐसा क्यों हुआ। क्या यह साजिश का हिस्सा नहीं। जेल negligence: कैमरा off, guards asleep/falsified logs, cellmate removed, unmonitored call – सब suspicious लगता है। इसके पीछे साजिश की बात कही जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *