एप्सटीन के खुलासे या फिर सजा भी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एप्सटीन फाइल कर रही नए धमाके, दो हजार वीडियो हजारों फोटो, इनसे क्या गुल खिलेगा, कुछ देशों में इस्तीफे

नई दिल्ली/न्यूयार्क। एप्सटीन फाइलों के लगातार हो रहे खुलासों में एप्सटीन के घर को “कन्वेयर बेल्ट” जैसा बताया गया है, जहां लड़कियां रोज़ आतीं, पैसे मिलते, धमकियां दी जातीं और उन्हें और लड़कियां लाने को कहा जाता। कुछ दस्तावेज़ों में पोर्न लिंक शेयर करने और “ऑक्शन” जैसी अफवाहें हैं, लेकिन ये ज्यादातर आरोप हैं, पुख्ता सबूत कम। हालांकि यह भी सच है कि वहां मासूम कमसिन लड़कियां लायी जाती थीं जो सेक्स के बारे में शायद कुछ नहीं जानती थीं वो इतनी छोटी होती थीं। वहीं दूसरी ओर एप्सटीन फाइल के खुलासों के बाद कुछ देशों में इस्तीफे जरूर हुए हैं।

दो हजार वीडियो

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जनवरी के लास्ट में एप्सटीन फाइल की जो खेप जारी की है उसमें तीन मिलियन पेज हैं। इनमें हजारों फोटो व दो हजार वीडियो भी हैं जिन्हें पुख्ता सबूत माना जा रहा है। ये दस्तावेज़ जेफरी एप्सटीन (Jeffrey Epstein) के सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जुड़े हैं, जो 2019 में जेल में मौत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वहां सेक्स नहीं होता था। मासूमों को नहीं कुचला जाता था। मासूमों से भरपूर मजा लिया जाता था।

विलेनियर्स का ठिकाना

एप्सटीन के घर को विलेनियर्स का ठिकाना बताया जा रहा है। उसके कनेक्शन टेक कंपनियों के मालिकों से बताए जा रहे हैं। मस्क ने एप्सटीन के प्राइवेट आइलैंड जाने के बारे में पूछताछ की थी (हालांकि उन्होंने कभी जाने से इनकार किया)। गेट्स से जुड़े कुछ ईमेल विवादास्पद हैं, लेकिन कोई आपराधिक सबूत नहीं। प प्रशासन के तहत Epstein Files Transparency Act के तहत ये रिलीज़ हुईं, लेकिन कई नाम अभी भी रेडैक्टेड हैं, जिससे “कवर-अप” के आरोप लग रहे हैं। DOJ का कहना है कि वे विक्टिम्स की प्राइवेसी बचा रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि जो नजर आ रहे हैं या जिनके फोटो वीडियो हैं उनके साथ कानून क्या सलूक करेगा, यह सलूक तभी मुमकिन है जब सबूत होंगे और पीड़िताएं सामने आएंगी। Ghislaine Maxwell (एप्सटीन की साथी, जो जेल में हैं) ने हाल ही में कांग्रेस कमिटी के सामने पांचवें संशोधन का हवाला देकर जवाब देने से इनकार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *