नई दिल्ली/गुजरात। गुजरात के पूर्व सीएम समेत गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे करीब 250 लोग मारे गए हैं। इनमें बड़ी संख्या विमान में सवार लोगों की है। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम भी वह अपने परिवार से मिलने के लिए इग्लैंड जा रहे थे। एयर इंडिया के इस विमान में बड़ी संख्या में विदेशी यात्री भी सवार थे। विजय रूपाणी के निधन पर भाजपा के तमाम बड़ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे के चलते भाजपा ने देश भर में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया के इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 73 ब्रिटेन, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत सभी 242 की मौत हो गई है।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। विमान देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया और कुछ ही देर में जलकर सब कुछ खाक हो गया। पूरे शहर में धुएं का गुबार छा गया। अमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे रनवे से उड़ान भरी। उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान क्रैश होकर जिस बिल्डिंग से टकराया, उसमें अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं।
हादसे की जगह से अब तक 100 से ज्यादा शव मिले हैं। शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ेगी। सिविल हॉस्पिटल के 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं।
पूर्व सीएम समेत सभी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Leave a Comment