रोज देकर प्यार का इजहार

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भारत समेत पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे की धूम, पहला दिन रेड रोज के नाम, लवर्स एक दूसरे को दे रहे हैं रेड रोज

नई दिल्ली। आशिकों ने लव की शुरूआत रोज देकर की। दरअसल वैलेंटाइन वीक शुरू हुआ है। यह पूरा वीक लव और लवर्स के नाम होता है। इसकी शुरूआत प्रेमियों ने एक दूसरे को रोज देकर शुरू की है इसी के चलते इसका नाम हैप्पी रोज डे पड़ा है। दिल्ली और केवल हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में आशिक आज के दिन अपने चाहने वालों और चाहने वालियों को रोज देकर प्यार का इजहार कर रहे हैं। राेज यदि थाम लिया तो ठीक नहीं तो फिर अगले या अगली को ट्राई कर रहे हैं। हालांकि आमतौर पर उसको ही रोज दिया जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि वो थाम लेंगे। जिनका पहला वैलेंटाइन डे हैं उनके लिए तो और भी खास है यह दिन। इसलिए इसको खराब ना होने देना। जमकर एक दूसरे से प्यार करना। सब कुछ भूल जाना प्यार के लिए क्योंकि यह दिन फिर ना मिलेगा।

रोज के रंग अलग,

वैलेंनटाइन डे की शुरूआत हालांकि रोज के साथ हुई है, लेकिन ऐसा नहीं की सभी को रेड रोज दिए जा रहे हैं। जैसे रिश्ता वैसे रंग का रोज। लाल गुलाब पैशनेट लव के लिए, पिंक एडमिरेशन के लिए, येलो फ्रेंडशिप के लिए और व्हाइट प्योर लव के लिए। हालांकि रोज डे की यदि बात की जाए तो प्यार की खुशबू गुलाबों के साथ फैल रही है। इस साल रोज डे पर लोग रंग-बिरंगे गुलाब देकर अपने खास को इजहार कर रहे हैं ।

दुनिया भर में महक रहे हैं रोज

दुनिया के तमाम देशों और भारत में रोज डे को बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। न्यूज और सोशल मीडिया पर गुलाबों के मतलब, खास मैसेजेस, कोट्स और ट्रेंडी विशेज छाए हुए हैं। कई लोग यूनिक गिफ्ट्स जैसे पर्सनलाइज्ड बुकेट्स या रोज के साथ कुछ स्पेशल चुन रहे हैं, ताकि ये दिन यादगार बने। सबसे अच्छी बात यह है कि कुछ कट्टर हिंदू संगठन इस बार वैलेंटाइन डे पर अपनी औकात में हैं, वर्ना ये कट्टर हिंदू संगठन प्यार करने वालों को प्यार का इजहार नहीं करने देते हैं। वैलेंटाइन डे पर ये किसी विलेन से कम साबित नहीं होते।

रोज के साथ मैसेज भी

प्यार करने वाले रैड रोज देने के साथ मैसेज भी शेयर कर रहे हैं। यहां कुछ मैसेजों को जिक्र किया जा रहा है, यदि आप किसी को प्यार करते हैं तो देर मत कीजिए शानदार से रेड रोज खरीदिए और इन मैसेज के साथ अपने लव को थमा दीजिए। तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत गुलाब हो, जो हर दिन महकता है। एक लाल गुलाब मेरे दिल की धड़कन, एक पिंक गुलाब मेरी मुस्कान – सब कुछ बस तुम्हारे लिए! Happy Rose Day 2026! गुलाब की खुशबू की तरह तुम्हारी यादें हमेशा साथ रहती हैं। हैप्पी रोज डे मेरे प्यार! वैलेंटाइन डे की शुरूआत रेड रोज के साथ करें तो जरूर लेकिन सावधान रहे कि कोई कट्टरपंथी हिंदू संगठन का विलेन ना आ धमके।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *