सचिन सिरोही की चेतावनी के बाद FIR

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एनकांटर करने वालों के एनकाउंटर पर मुकदमा, हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही की आपत्ति के बाद दर्ज किया मुकदमा, अरेस्ट भी हो

मेरठ। यूपी से विधानसभा की 11 सीटें दे दो उसके बाद यदि कोई मुसलमान का एनकाउंटर करेगा तो उसका एनकाउंटर होगा, जैसा भड़काऊ बयान देने वाले एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के खिलाफ हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही की आपत्ति के बाद आखिरकार मुकदमा दर्ज करना ही पड़ गया। हाजी शौकत अली यहां एक राजनीतिक कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सचिन सिरोही ने बताया कि उसी दौरान उन्होंने एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटरा होगा जैसा आपत्तिजनक बयान मंच से दिया था। उन्होंने चुनावी समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी को पर्याप्त समर्थन मिला तो वह कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाएंगे। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने इस बयान की तीखी आलोचना की और कार्रवाई की मांग की। उसक ेबाद अफसर हरकत में आए और भड़काऊ वीडियो के आधार पर थाना लोहिया नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर सचिन सिरोही का कहना है कि केवल मुकदमा दर्ज किया जाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हाजी शौकत अली को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यदि गिरफ्तारी में हिलाहवाली की गयी तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सचिन ने यह कहा

सचिन सिरोही ने कहा कि यह सीधे-सीधे यूपी की योगी सरकार को चुनौती देने का काम है। जो शख्स एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर करने की बात कह सकता है। अंदाजा लगा लीजिए उसकी मानसिकता क्या होगी। इस मानसिकता को बुल्डोजर तले कुचलना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *