ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा, पीएम की रैली के मद्देनजर मांगा सहयोग, गौरव शर्मा बोले चौराहे पर लगे रेड लाइट
मेरठ। पीएम की रैली के दौरान ट्रैफिक डॉयवर्ड को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ ने एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा के साथ चर्चा की। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी और एसोसिएशन तमाम पदाधिकारी शामिल रहे। एसपी ट्रैफिक ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की रैली के चलते 21 से 22 फरवरी तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे। वार्ता के दौरान गौरव शर्मा ने एसपी ट्रैफिक से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर रेड लाइट की मांग की है। उन्होंने कहा की चौराहे पर बहुत ज्यादा जाम की समस्या आ रही है घंटो जाम लगा रहता है और मेट्रो चालू होने के बाद जाम की समस्या अत्यधिक बढ़ जायेगी इसलिए रेड लाइट को होना अधिक आवश्यक है।
ये रहे मौजूद
एसपी ट्रैफिक के साथ मिटिंग में दीपक गाँधी, सरदार खेता सिंह, रोहित कपूर, शिवम् विनायक, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, सरदार संतोष सिंह, सरदार प्रेम सिंह, बबलू, अम्बर गोयल, योगेश सिंघल, अनीश चौधरी, विजय, मोहित, राजू शर्मा, मौजूद रहे।