अमेरिका से मिल रहे संकेत के चलते ऊछाल, सोने अपने हाई वोल्यूम पर, सोना ही नहीं चांदी भी रिकार्ड ऊंचाइयों पर
नई दिल्ली/न्यूयार्क। दुनिया भर में निवेशकों की पहली पंसद और अमेरिका से अच्छी खबर के संकतों के चलते 23 दिसंबर को सोना अपनी रिकार्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के मूल्य में एकाएक दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। केवल सोना ही नहीं अब चांदी भी मूल्य के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दरअसल सोने के मूल्य में एकाएक ऊछाल की वजह से निवेशकों को सोना के प्रति मोह।
सोना कितना सोना है
सोना अब तक कि अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई प्र पहुंंचा है। इसकी कई वजह गिनायी जा रही हैं। पहला तो अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, लेकिन सोने के लिए इससे बड़ा फैक्टर सोने में सबसे ज्यादा निवेश। सोना का निवेश सुरक्षित समझा जाता। सोना भले ही मंहगा हो रहा हो। आम आदमी खासतौर से लोअर मीडिल क्लास की पकड़ से दूर जा रहा हो, लेकिन उसके बाद भी सोना पहली पसंद आज भी बना हुआ है हमेशा पहली पंसद बना भी रहेगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि दुनिया के किसी भी देश में चले जाइए यादि में सोना यानि गोल्ड है तो फिर किसी भी संकट खासतौर से आर्थिक संकट से आसानी से निपटा जा सकता है।
सोने के महंगे होने की ये भी हैं वजह
दुनिया भर में सोने के मूल्य को अमेरिका में बैठे लोग तय करते हैं। इन दिनों अमेरिका में अंदरूनी राजनीति गरमाई हुई है। एप्स्टीन सेक्स स्केंडल ने अमेरिका के सत्ता गलियारों में उथल पुथल मचायी हुई है। माना जा रहा है कि इसके चलते अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आयी है। इसके अलाा भू-राजनीतिक तनावों जैसे सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले और यूक्रेन संघर्ष के कारण निवेशक सोने की ओर मुड़े। निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मान चके हैं।
अभी और महंगा होगा सोना
दुनिया भर के विशेषज्ञों की राय है कि सोना के मूल्य यहीं पर नहीं रूकने वाले हैं। यह अभी और भी ऊंचाइयों पर जाने को बेताब है। आने वाले साल में सोने में तेजी बनी रहेगी। इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीतियों को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। भारत में भी सोने के दामों में भारी उछाल देखा गया, जिससे त्योहारी सीजन में खरीदारों पर असर पड़ेगा।