कुत्ते पकड़वा कर ने ले ली मुसीबत

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा पार्षद को दी जा रही है हत्या की धमकी] घटना को लेकर पार्षदों में नाराजगी, नगरायुक्त को कराया अवगत, थाने में दी तहरीर

मेरठ। सिविल लाइन के सुभाषनगर क्षेत्र के पार्षद पवन चौधरी ने इलाके के लोगों पर हमले कर उन्हें काट रहे स्ट्रीट डॉग को पकड़वा कर मुसीबत मोल ले ली। उन्हें हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है और यह सब महिलाएं कर रही हैं। इस मामले को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है। वहीें दूसरी ओर नगरायुक्त को भी अवगत कराया गया है और थाने में तहरीर दी गयी है। पार्षद पवन चौधरी ने बताया कि लोगों की लगातार शिकायत पर उन्होंने विगत ७ जनवरी को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का कुत्ते पकड़ने वाला स्टाफ बुलाकर कुत्ते पकड़वा दिए थे। उन्होंने बताया कि कुत्तों को पकड़वा कर उन्होंने मुसीबत मोल ले ली। स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने वालों के वह निशाने पर आ गए। उनके नंबर पर तमाम कॉल आने लगीं, जिसमें बड़ी संख्याा महिलाओं की थी। इन्होंने उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां देनी शुरू कर दीं। हत्या तक की धमकी दी जाने लगी। ऐसे कई फोन कॉल्स उन्हें आए। यहां तक कि एक महिला ने तो उन्हें जेल तक भिजवा ने की धमकी दे डाली। उन्हें ही नहीं उनके परिवार तक को नहीं बख्शा।

पार्षदों में नाराजगी

इसकी जानकारी जब निगम के उनके सहयोगी पार्षदों को मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निगम कार्यकारिणी के सदस्य संजय सैनी ने इस प्रकार के कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कई अन्य पार्षदों ने कहा कि जनता के हित के लिए जो कार्य कराए जाते हैं उनको लेकर नाराजगी जाहिर करना और नाराजगी भी ऐसी जिसमें हत्या तक की धमकी दे दी जाए यह उचित नहीं है। इस मामले की जानकारी नगरायुक्त को भी दी गयी है। पार्षद पवन चौधरी ने बताया कि उन्होंने इलाके के लोगों को काट रहे स्ट्रीट डॉग पकड़वा कर मुसीबत मोल ले ली है।

कॉल रिकार्ड वायरल

जो महिलाएं भाजपा पार्षद पवन चौधरी को मारने व जेल भेजने तथा अन्य धमकियां दे रही हैं उनकी वॉयस रिकाडिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धमकी देने वाली इन सभी महिलाओं के नंबर भी पुलिस को बताए गए हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *