इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की विस्फोटक पारी, भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला साबित हो रहा कारगर

नई दिल्ली/हरारे। वैभव सूर्यवंशी अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। उन्होंने फाइलन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। दरअसल में आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में  भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पाेर्टस क्लब के मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में और पांच बार की विजेयता है जबकि इंग्लैंड महज एक बार की विजेयता है। तमाम सिम्टम्स भारत के पक्ष में जा रहे हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें लॉस्ट बॉल पर सब कुछ पलट जाता है। समाचार लिखे जाने तक भारत एक विकेट पर 142 रन बना चुका है। ओवर 16वां चल रहा है।

भारत ने जीता टॉस

फाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला सही साबित होता नजर आ रहा है। भारत ने इस अंतिम मैच में प्लेइंग इलेवन में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैग्वेज बता रही है कि वो फाइनल जीतने के मूड से मैदान में उतरे हैं। भारतीय टीम ने अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट सबसे ज्यादा बार खेला था। साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में टीम ने इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इंग्लैंड ने साल 1998 में ट्रॉफी उठायी थी।

ये है टीम दोनों ओर की

भारत की प्लेइंग इलेवन: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (कप्तान, विकेटकीपर), केलिब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *