हाशिम रजा को बड़ा दायित्व

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, पीसीसी में मेरठ से तीन सचिव, डा. हाशिम रजा समेत सभी को दी मुबारकबाद

मेरठ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस (चिकित्सा प्रकोष्ठ) की नई कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मेरठ के डा. हाशिम रज़ा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि मेरठ के ही तीन अन्य चिकित्सकों को कमेटी में सचिव बनाया गया है। डॉ. हाशिम रज़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. प्रभात गौतम और डॉ. ज़िया उर रहमान को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आज़ाद बेग के अनुसार 77 सदस्यीय कमेटी में कुल 10 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 17 जनरल सेक्रेटरी और 49 सेक्रेटरी होंगे। डॉ. हाशिम रज़ा ने कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

सभी को मुबारकबाद

शहर व जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों तथा कांग्रेस समर्थकों ने डा. हाशिम रजा,के अलावा डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. प्रभात गौतम और डॉ. ज़िया उर रहमान को सचिव बनाए जाने पर मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मेरठ का बड़ा प्रतिनिधित्व देकर नेतृत्व ने मेरठ को सम्मान दिया है। इसके लिए नेतृत्व का आभार जताया है। इनमें पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह भी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *