दोनों देशों में भयंकर जंग, अफगानिस्तानी पाकिस्तानी की सीमा में भीतर तक घुसे, भारी हथियारों का दोनों ही कर रहे जमकर इस्तेमाल
नई दिल्ली/काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर भारी लड़ाई चल रही है। दोनों ओर से भारी हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है। दोनों ही पक्ष पीछे नहीं हट रहे हैं। लड़ाई का पांचवां दिन है। लड़ाई में पाकिस्तान को जोर एयर स्ट्राइक पर है, जबकि अफगानिस्तान ग्राउंड पर लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान TTP को सपोर्ट बंद करने की मांग पर अड़ा, तालिबान ने पाकिस्तान पर आक्रमण का आरोप लगाया। कोई सीजफायर नहीं, जंग जारी। । यह संघर्ष 26 फरवरी 2026 से शुरू हुआ, जब पाकिस्तान ने TTP (Tehreek-e-Taliban Pakistan) ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान (तालिबान) ने क्रॉस-बॉर्डर हमले किए।
अफगान को इतना हुआ नुकसान
पाकिस्तानी हमलों में अफगान सिक्योरिटी फोर्स मेंबर्स मारे गए और 1 पाकिस्तानी सैनिक की मौत हुई। पाकिस्तान ने जवाबी हमलों में 27 अफगान फोर्सेस को मारा। पाकिस्तान ने दावा किया कि अफगान ग्राउंड फोर्सेस ने 16 लोकेशन्स पर हमला किया।
यहां हुआ नुकसान
पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, कुनार, कंधार, नंगरहार, काबुल आदि पर बमबारी की। अफगानिस्तान ने Bagram Air Base पर पाकिस्तानी हमले को thwart (रोका) करने का दावा किया। काबुल में विस्फोट और गोलियां सुनी गईं।
पाकिस्तान में भारी बर्बादी
अफगान डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी आर्मर्ड टैंक को नष्ट किया, 100+ पाक सैनिक मारे, और 25+ पोस्ट्स कब्जे में लिए। कंधार के स्पिन बोल्डक और शोराबक में 2 और पाक पोस्ट्स कब्जे की खबर है। हालांकि UNAMA (United Nations Assistance Mission in Afghanistan) के अनुसार, 26 फरवरी से 2 मार्च तक अफगानिस्तान में कम से कम 42 नागरिक मारे गए और 104 घायल। पाकिस्तान ने 400+ तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया। अफगानिस्तान ने पाक सैनिकों के मारे जाने और पोस्ट्स कब्जे का दावा।