मेरठ। शहरकाजी डा. जैनुस सालिकिन ने ईदगाह पर दिल को छू लेने वाली तकरीर की। उन्होंने कहा कि मुसलमान तालिम हासिल करें। तालिक से ही हक मांगे जा सकते हैं। जानकारी भी केवल तालिम से ही बढ़ सकती है। तालिम के आगे दुनिया की तमाम दौलत बेकार हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत हमारा देश है और हमें हिन्दुओं के साथ सगे भाई की मानिंद रहना है। जिसने भी उनकी तकरीर को सुना वो उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रहा।
ईदगाह पर शहरकाजी डा. जैनुस सालिकिन की दिल को छू लेने वाली तकरीर, सभी ने की उनकी तकरीर की तारीफ
ईद की नमाज से पहले शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकिन ने शिक्षा, भाईचारा, स्वच्छता और ईमानदारी का संदेश दिया। उन्होंने दुनियावी तालीम की अहमियत पर ज़ोर देते हुए ब्याज को हराम बताया। यह संदेश शहर काजी ने दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह से ईद की नमाज पढ़ने से पहले दिया उन्होंने कहा कि शिक्षा के मार्ग से ही मुसलमानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। भारत हमारा मुल्क है इसमें आपसी भाईचारे के साथ रहने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू हमारे भाई हैं और सगे भाई जैसी भूमिका के साथ हमें देश में रहना है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अपने शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखना है। कुर्बानी करने के बाद अवशेष सड़कों पर खुले में नहीं फेंकने हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ब्याज लेना और देना हराम है। कुछ लोग ब्याज पर ही मोबाइल आदि सामान खरीद रहे हैं, कृपया वे ऐसा न करें। केवल और केवल ईमानदारी के साथ रोजगार करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए कम करें। उन्होंने अपने पड़ोसी के प्रति अच्छा व्यवहार करने और उसका सदैव ध्यान रखने का भी संदेश दिया।इसके बाद शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। उधर कारी सफीक उर रहमान ने भी तकरीर करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर की शाही ईदगाह और अन्य ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज संपन्न हुई।
आर्नर किलिंग मां भाई ने मार डाला
मोदी सरकार के 11 साल पर वर्कशॉप