हिन्दू नव वर्ष का स्वागत

हिन्दू नव वर्ष का स्वागत
Share

हिन्दू नव वर्ष का स्वागत, मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा नव संवत्सर २०८० के अभिनन्दन में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन कालेज मेरठ के सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। उद्यमी अश्वनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व संस्कार भारती के ध्येय गीत साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवन से हुआ ।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय नवसंवत्सर जो वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल से प्रारंभ होता है कि महता प्रतिपादित करते हुए कहा कि इस दिन भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। श्री राम जी का राज्याभिषेक व सम्राट शालिवाहन का शकों पर विजय का यह दिवस विजय दिवस भी है। आज प्रकृति का सौंदर्य परिवर्तन दिन, भारत की अस्मिता स्थिरता स्वत्त्व निर्माण में आत्मशक्ति जागरण है, सृजन की कला का धर्म है। संस्कार भारती द्वारा इस दिवस को समर्पित भाव से मनाया जाता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अश्वनी गुप्ता जी ने कहा हम सभी को अपने भारतीय उत्सवों को बड़े उत्साह उल्लास से मनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति और भारतीय उत्सवों हमारे गौरव हैं व भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है। सांस्कृतिक संध्या में बालक-बालिकाओं द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य ईश आराधना सम्बंधी कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक मानसी अग्रवाल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष डा० मंयक अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ के विभाग संपर्क प्रमुख अरूण जिंदल, महानगर प्रचारक अरविंद जी, अरविंद नागर समाजसेवी, सुधाकर आशावादी राकेश जैन, शील वर्धन, हरीश गौरव दत्ता, वीरेन्द्र शर्मा, कंवलजीत सिंह, की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल, अर्जुन, राजीव, दीपांशु, प्रिंस का सहयोग रहा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *