समीपता ग्रुप का होली महोत्सव

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, सभी को लगाया गया तिलक, समीपता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित समीपता ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं व होली स्पेशल गेम्स का आनंद लिया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर एकता गुप्ता एवं फैशन स्टाइलिस्ट निधि जैन उपस्थित रहीं, जिनका समीपता ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

तिलक लगाकर स्वागत

कार्यक्रम का शुभारंभ अनु खरबंदा द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों को तिलक लगाकर किया गया। समीपता ग्रुप की प्रबंधक संजना वत्स रस्तोगी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सहायक प्रबंधक कीर्ति भाटला, पंकुल कपूर एवं रजनी जुनेजा ने विभिन्न मनोरंजक होली गेम्स का संचालन कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि भाटला एवं अनिता निमानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए।

ये रहीं मौजूद

इस अवसर पर अंजली शर्मा, आंचल अग्रवाल, सपना, रमा रस्तोगी, सविता सिंघल, सोनिया शर्मा, राखी सिंधु, तारणि कपूर, मीनू आहूजा, नम्रता कौर, आशा भारद्वाज, रीना बत्रा, आस्था चावला, एशल, अनीता कनोजिया, रिनी चौधरी, आरती, करिशा, दीपा, अल्का, प्रीति, स्वाती, संध्या, शालू, राखी, मानसी, ज्ञान भाभी, अंकिता, अरुणा, सीमा, ज्योति, आयुषी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *