हनीमून सोनम का राजा का मर्डर

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली। सनम बेवफा निकली। राजा के मर्डर के लिए सोनम ने हनीमून का बहाना बनाया। पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करायी है। शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है। 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, वो मेघालय लापता हुई थी। सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने मी डिया को बताया कि इंदौर (Indore Couple Case) के पर्यटक राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर लिए गए लोगों ने की। बताया जाता कि राजा तो हनीमून के लिए जाना ही नहीं चाहता था, लेकिन सोमन ने उससे कहा कि वह तो टिकट भी बुक करा चुकी है। इसके बाद ना चाहते हुए भी राजा को सोमन के साथ जाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि जिस रोज राजा और सोनम निकले तब अमावस्या थी। ना चाहते हुए भी राजा को सोनम के साथ हनीमून के लिए भेजना पड़ा। जिस राज कुशवाह को पुलिस तलाश कर रही है ट्रांसपोर्ट कारोबारी राज कुशवाह के परिजनों ने बताया कि सोमन के मुंह से कई बार राज कुशवाह का नाम सुना था।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र का ढाबा। समय- रात के 2 बजे। एक महिला के रात को घूमती दिखी। लोगों ने उसे पहचानने की कोशिश की। वह स्थानीय नहीं लग रही थी। उसने ढाबे वाले से फोन देने की मांग की। परिवार से बात करने के लिए फोन लिया। भाई को कॉल किया। अपने बारे में जानकारी दी। उसने खुद को गाजीपुर के ढाबे में होने की जानकारी दी। सोनम के कॉल को सुनकर ढाबे में हलचल और सुगबुगाहट बढ़ गई। इसी बीच लड़की बदहवाश हो गई। लड़की को बेहोश होते देख ढाबे वालों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तत्काल ढाबे पर पहुंची। युवती को अपने कब्जे में लिया। होश में लाया गया तो रोने लगी। नाम सोनम रघुवंशी बताया तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इंदौर से सिलांग और फिर गाजीपुर, न्यूली वेड कपल के गायब होने और फिर लड़की के यूं मिलने ने हर किसी को हैरान कर दिया है

शिव सेना एक होगी या फिर खत्म

कोरोना पर शहर में परले दर्ज की लापरवाही

- Advertisement -

केजरीवाल प्यासी है दिल्ली

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes