हॉकि गोल्ड का सेमीफाइनल, 22 को होना फाइनल, आज तय होगा कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी गोल्ड के लिए।
नई दिल्ली/मिलानो। 2026 शीतकालीन ओलंपिक आइस हॉकी सेमीफाइनल के बाद 22 फरवरी को होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले में आगे बढ़ेंगे, जबकि हारने वाले शनिवार, 21 फरवरी को कांस्य पदक मुकाबले में भिड़ेंगे। आज के मुकाबले बेहद अहम हैं। आइस हॉकि को दमखम और फुर्ती का खेल माना जात है। इस खेल में बिजली सरीखी गति से खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं। आज सेमीफाइनल के बाद तय हाे जाएगा कि गोल्ड के लिए हॉकी की कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी।
कुल 12 टीमें थीं तीन ग्रुप में
इस बार के विंटर ओलंपिक में कुल 12 टीमें तीन ग्रुपों में थीं। ग्रुप ए में Canada, Switzerland, Czechia, France को रखा गया था। इसके अलावा ग्रुप बी में Finland, Sweden, Slovakia, Italy को रखा गया था जबकि अंतिम यानि ग्रुप सी में USA, Germany, Latvia, Denmark रहीं। ग्रुप सी की सभी टीमें कदावर मानी जा रही थीं। प्रीलिमिनरी राउंड के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल हुए।
सेमीफाइनल आज
आज हो रहे समीफाइनल में कनाडा का मुकाबला फिनलेंड और यूएसए का मुकाबला स्लोवाकिया से हो रहा है। हालांकि फाइनल में जिस टीम को सबसे ज्यादा फेवरेट माना जा रहा है वो है यूएसए। NHL प्लेयर्स की भागीदारी के साथ यह टूर्नामेंट हाई-लेवल रहा। ग्रुप विनर्स (Canada, Slovakia, USA) और बेस्ट रनर-अप (Finland) डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।