IIMT निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

विहान बालिका आवासीय विद्यालय में कैंप, 26 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण, कई सीनियर विशेषज्ञ चिकित्सक रहे मौजूद

मेरठ। मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल गंगानगर, मेरठ के द्वारा विहान बालिका आवासीय विद्यालय, गंगानगर, मेरठ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह के द्वारा किया गया। शिविर में विहान बालिका आवासीय विद्यालय की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकांश बच्चो में दृष्टि कमजोर होना तथा पेट से सम्बन्धित बीमारियां पायी गयी। शिविर में डा0 अनुपमा (डी0एम0एस0), डा0 अरूणा सागवान के द्वारा कुल 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी देते हुए शुद्ध जल, मौसमी फल एवं सब्जियों, तथा साफ-सफाई आदि की उपयोगिता बताई।

ये रहे मौजूद

शिविर आयोजन में डा0 सुजीत कुमार दलाई (डायरेक्टर/प्राचार्य), डा0 मंसूर अहमद (चिकित्सा अधीक्षक), डा0 अनुपमा (डी0एम0एस0), डा0 अरूणा सांगवान (बाल रोग विशेषज्ञ), मानिक (फार्मासिस्ट), गोपाल दत्त (ओ0पी0डी0 क्लर्क) एवं बी.ए.एम.एस. के छात्रो आदि का सहयोग रहा।

आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेेज एवं हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर

मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेेज एवं हॉस्पिटल गंगानगर, मेरठ के द्वारा श्री कृष्णा चेरीटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सको ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि यह जरूरत-मंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होता है। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उनको प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। रक्तदान शिविर के आयोजन में आईआईएमटी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डा0 सुजीत कुमार दलाई (प्राचार्य/चिकित्सा निदेशक), डा0 मंसूर अहमद (चिकित्सा अधीक्षक), समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग रहा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *