अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

जलीकोठी छतरी वाले पीर पर निगम प्रवर्तन दल की ध्वस्तीकरण कार्रवाई,अवैध रूप से बनाया जा रहा था कमरा, प्रवर्तन दल पहुंचा मौके पर

मेरठ।देहलीगेट के जलीकोठी छतरी वाले पीर पर अवैध रूप से किए जा रहे कमरे के निर्माण को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन दल की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पहले तो वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे ताकि निगम का प्रवर्तन दल दस्ता लौट जाए, लेकिन कर्नल संजीव तोमर के नेतृत्व में पहुंचे प्रवर्तन दल के आगे वहां जमा हुए लोगों की एक ना चली। उसके बाद निगम के निर्माण विभाग के इंजीलिसी के नेतृत्व में गई निगम की टीम ने निर्माणाधीन कमरे को ध्वस्त किया।

चोरी छिपे किया जा रहा था निर्माण

निगम के निर्माण विभाग को सूचना मिली थी कि जलीकोठी छतरी वाली पीर पर ट्रांसफार्मर के पीछे अवैध रूप से एक कमरे का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर चीफ के आदेश पर निर्माण विभाग का स्टाफ और प्रवर्तन दल का दस्ता रवाना हो गया। जिस वक्त प्रवर्तन दल का दस्ता वहां पहुंचा तो काफी निर्माण पूरा कर लिया गया था।

प्रवर्तन दल की बड़ी कार्रवाई

वहां पहुंचे प्रवर्तन दल के दस्ते ने अवैध रूप से बनाए जा रहे कमरे को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। जो लोग यह अवैध निर्माण कर रहे थे उन्होंने शोर शराब करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उन्होंने चुप रहने में ही गनीमत समझी। प्रवर्तन दल के दस्ते ने पूरा निर्माण ध्वस्त कर दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि आइंदा इस तरह की हिमाकत की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। प्रवर्तन दल की टीम का नेतृत्व कर्नल संजीव तोमर ने किया।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *