डा. वाजपेयी और हरिकांत अहलूवालिया रहे मौजूद, निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने किया स्वागत, शहर की सभी हस्तियां रही मौजूद
मेरठ। कैंट के कंकरखेड़ा स्थित बीएसके मॉडल स्कूल का उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। इस मौके पर स्कूल परिसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी की हुजूरी में सुखमनी साहिब का पाठ समूह संगत ने किया। उसके बाद प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबानी कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल किया। इस मौके पर नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। निदेशक सरदार कमेंन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों में महापौर हरिकांत आहलूवालिया भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि कंकर खेड़ा घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां ऐसी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थाओं की अत्यंत आवश्यकता थी। * विभिन्न स्कूलों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले शिक्षाविद् डॉ. कर्मेंद्र सिंह* के कुशल नेतृत्व में यह बीएसके मॉडल स्कूल शीघ्र अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा, ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है।
ये रहे मौजूद
अन्य प्रमुख अतिथियों में कुबेर दत्त शर्मा,विमल शर्मा,चौ. यशपाल सिंह, रवि विश्नोई, अंकित बिश्नोई, प्रशांत कौशिक, गिरिश मोहन भारद्वाज, बदर महमूद एडवोकेट, रंजन शर्मा, गौरव भाटी, विवेक रस्तोगी, मनमोहन विग, सीडी शर्मा, राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, कृष्णा वेद, बेबी नंदा, नीतू सिंह, योगेंद्र सिंह, रमनप्रीत कौर,आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।स्कूल निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह एवं प्रबंधक सरदार सुखविंदर सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया, आभार ज्ञापित किया तथा आश्वासन दिया कि न्यूनतम शुल्क में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाएगा।