अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, संजू सैमसन के शानदार 89 रन, टॉस जीतकर मैच हार गयी न्यूजीलैंड की टीम
नई दिल्ली/अहमदाबाद। ICC Men’s T20 World Cup 2026 की जिस शानदार जीत का इंतजार था वो आज अमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मिली गयी। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही नई दिल्ली समेत पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए और जमकर आतिशबाजी की। यह जीत ही इतनी शानदार है। भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से बुरी तरह हराकर T20 विश्व कप का खिताब डिफेंड किया! यह भारत का तीसरा T20 विश्व कप टाइटल है, और वे पहले टीम बने जो लगातार दो बार चैंपियन बने। मैच Narendra Modi Stadium, Ahmedabad में खेला गया, जहां 1.4 बिलियन भारतीयों की उम्मीदें पूरी हुईं। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पर उपहारों की बारिश की तैयारी है। ह मैच क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार फाइनल रहा – भारत की “GOAT T20 टीम” वाली छवि मजबूत हुई।
टॉस जीत कर हार गए मैच
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता था लेकिन उन्होंने भारत को बेटिंग का मौका दिया। यह मौका ही न्यूजीलैंड की टीम को भारी पड़ गयज्ञ। भारत ने बीस ओवरों में पांच विकेट खो कर शानदार 255 रन ठोक दिए। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्ध शतक जड़ डाला इनके अलावा संजू सैमसन के 89 रन और लास्ट ओवर में शिवम दुबे की शानदार पारी इन सब को याद रखा जाएगा।
भारत की बोलिंग
जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने शुरुआती विकेट झटके; टिम सीफर्ट अकेले लड़ते रहे लेकिन टीम ढह गई। भारत के लड़कों ने शानदार बॉलिंग की नतीजा यह हुआ कि भारत यह मैच 96 रनों से जीत गया। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता किया है। पहले T20 WC में न्यूजीलैंड ने भारत को 3 बार हराया था (2007, 2016, 2021), लेकिन आज भारत ने बदला लिया और इतिहास बदल दिया।