अब चीन पर होगी निर्भरता कम, आसानी से मिलेंगे क्रिटिकल मिनरल्स, दोनों देशों के बीच बीस अरब डॉलर के ट्रेड का लक्ष्य
नई दिल्ली। चीन पर निर्भरता कम करने वाला एक समझौता पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ किया है। इतना ही नहीं आने वाले पांच सालों में दोनों देशों के बीच करीब बीस अरब डॉलर का ट्रेड भी होगा। दोनों देशों ने इसको बेहद शानदार बताया है और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की नई दिल्ली यात्रा को कामयाब करार दिया है।
चीन पर अब निर्भरता कम
दोनों देशों के बीच टॉप लेबल अफसरों की बातचीत के बाद यह समझौता हुआ है। बताया गया है कि क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) पर हस्ताक्षरित समझौता है। यह समझौता भारत को चीन पर लिथियम, रेयर अर्थ्स और अन्य क्रिटिकल मिनरल्स की निर्भरता कम करने में मदद करेगा, साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को अगले 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दोनों देशों के लिए शानदार रहा है।
“रेजिलिएंट सप्लाई चेन”
पीएम मोदी ने इसे “रेजिलिएंट सप्लाई चेन” बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया और ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने की बात कही। क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर MoU साइन हुआ, जो EV बैटरी, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी आदि के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास किया (3700 करोड़ की परियोजना), जो “मेड इन इंडिया चिप्स” को बढ़ावा देगी और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ी है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां मोदी ने ब्राजील को “लॉन्ग-टर्म पार्टनर” कहा।