बूंद-बूंद तेल को तरसा देगा ईरान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

यूएस ने यदि बिजली सयंत्रों पर किया हमला, स्ट्रेट होर्मूज रास्ता पूरी तरह से होगा बंद, ईरानी की दुनिया को व यूएस को दो टूक

नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका ने यदि बिजली सयंत्रों पर हमले की हिमाकत की तो ईरान ने स्ट्रेट होर्मूज का रास्ता पूरी तरह से बंद किए जाने की चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि यदि अमेरिका ने उसके बिजली सयंत्रों को निशाना बनाएगा तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका के जितने भी सैन्य ठिकाने हैं उन पर हमला बोलेगा। ईरान ने यह भी साफ किया है कि मिडिल ईस्ट के मुस्लिम मुल्कों से उसका कोई बैर नहीं है। वह केवल अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। वह अपने किसी भी पड़ौसी मुस्लिम देश से बैर नहीं रखता है।

बूंद-बूंद तेल को तरसेगी दुनिया

बिजली सयंत्रों पर हमले की स्थित में उसने दुनिया को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसा देने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि अमेरिका चाह कर भी स्ट्रेट होर्मूस को खोल नहीं पाएगा, उल्टे अमेरिका की वजह से पूरी दुनिया में भयंकर तेल और गैस संकट खड़ा हो जाएगा। ना गैस मिल सकेगी ना तेल मिल सकेगा।

बारूदी सुरंग बिछायी जाएंगी

ईरान ने कहा है कि यदि उसके तटों पर हमले किया या फिर स्ट्रेट होर्मूज की ओर अमेरिकी युद्ध वाहन पोतों और विमानों ने बढ़ना शुरू किया तो फिर अमेरिका और उसके दोस्तों को भारी कीमत उठानी पड़ेगी। ईरान ने बारूदी सुरंगों की धमकी दी है। केवल जमीन ही नहीं बल्कि पानी में भी बारूदी सुरंग बिछा देने की बात कही है। यदि लड़ाई आगे बढ़ती है तो पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ जाएगी और उसके लिए केवल अमेरिका की जिम्मेदारी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *