अली लारीजानी की हमले में मौत के बाद खाली था यह पद, मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र काफी काबिल अफसर हैंं, ईरान ने दोहराया पड़ौसियों से संबंध सुधारे का संकल्प
नई दिल्ली/तेहरान। अली लारीजानी की इजरायली हमले में मौत के बाद ईरान ने अपने नए सुरक्षा प्रमुख को तैनात कर दिया है। (Mohammad Bagher Zolghadr) मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र को अपनी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) का नया सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पूर्व प्रमुख अली लारीजानी की 17 मार्च 2026 को एयर स्ट्राइक में मौत के बाद की गई है, जो इस पद पर एक महत्वपूर्ण बदलाव है। जोलघदर एक अनुभवी सैन्य कमांडर और आईआरजीसी (IRGC) के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं।न्यूज ऐजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। बताया गया है कि मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र के कुशल कमांडर रहे हैं। उन्हें तमाम मोर्चों का अच्छा अनुभव है। मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र की नियुक्ति के बाद इजरायली व अमेरिकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।
अरसे से किया जा रहा था इंतजार
ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख की तैनाती का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इजरायली हमले में मारे गए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी के बाद इस पद पर कोई नहीं था। हालांकि इसका असर ईरानी हमलों पर कतई नहीं पड़ने दिया गया। मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र को लेकर बताया जाता है कि यह भी अली लारीजानी के तर्ज पर बेहद तेजतर्रार अफसर हैं। इनके काम करने का तरीका अली लारीजानी से काफी मिलता बताया जाता है।
ईरान चाहता है पड़ौसियों से संबंध में बेहतरी
ईरानी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि वह अपनी पड़ौसी मुल्कों से संबंधों में बेहतरी चाहता है। जिन भी पड़ौसी मुल्कों पर उसकी मिसाइलें बरस रही हैं, वो केवल अमेरिकी युद्धक ठिकानों को निशाना बना रही हैं। कुवैत, साऊदी अरब जैसे देशों से उसने कहा है कि उनके निशाने पर अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं। वह अपने पड़ौसी मुल्कों पर कभी हमला नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर स्ट्रेट हाेर्मूज पर ईरानी मिसाइलों की नाकेबंदी लगातार जारी है।