जेपी ने पीएम का जताया आभार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

रैपिड रेल को बताया पीएम का गिफ्ट, मेरठ वाले सदैव रहेंगे पीएम मोदी व सीएम योगी के आभारी, जय प्रकाश अग्रवाल बोले अब आसान होगी कनेक्टिविटी

मेरठ। गरीबों के मसीहा और जेपी बिल्डर्स के मालिक जय प्रकाश अग्रवाल और उनके सुपुत्र अमन अग्रवाल ने मेरठ के अंतिम छोर तक रैपिड रेल का संचालन कराए जाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल पीएम मोदी का मेरठ को बहुत बड़ा उपहार है। मेरठ के लोग सदैव ही पीएम मोदी के इसके लिए ऋणी रहेंगे। जय प्रकाश अग्रवाल व अमन अग्रवाल ने कहा कि केवल रैपिड रेल ही नहीं भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने मेरठ को बहुत कुछ दिया है।

मेरठ के चारों ओर विकास के हाइवे

जय प्रकाश अग्रवाल और अमन अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि मेरठ के चारों ओर विकास के हाइवे को जाल बिछा हुआ है। यह सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरठ के तमाम जन प्रतिनिधि, जिनमें मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग है। उन्होंने कहा कि मेरठ को जो भी कुछ मिला है उससे काफी विकास हुआ है और इसके लिए वह पीएम मोदी और सीएम योगी के आभारी हैं।

होली हो गयी और भी ज्यादा रंगीन

जय प्रकाश अग्रवाल औरअमन अग्रवाल ने कहा कि 22 फरवरी को यानि होली से पहले मेरठ के अंतिम छोर तक रैपिड रेल को पहुंचा कर पीएम मोदी ओंर सीएम योगी ने मेरठ वालों की होली को और भी रंगीन कर दिय है। उन्होंने कहा कि रैपिड से केवल मेरठ ही नहीं बल्कि सहारानपुर मंडल और उत्तराखंड के जो लोग दिल्ली जाते हैं उन्हें बहुत बड़ी सुविधा मिल जाएगी। अब मेरठ के विकास को पंख लग जाएंगे। यह सब पीएम मोदी और सीएम योगी की वजह से संभव हो सका है। उन्होंने इसके लिए मेरठ के सभी जन प्रतिनिधियों के प्रयासों को भी शानदार बताया है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *