कई दिग्गज यूपी कांग्रेस में शामिल

कई दिग्गज यूपी कांग्रेस में शामिल
Share

कई दिग्गज यूपी कांग्रेस में शामिल, लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिाकार्जुन खड़गे, सांसद  राहुल गांधी,  महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी  द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर डी0ए0वी0 कॉलेज कानपुर से रिटा. ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष, लेखक एवं समाज सेविका श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, जनपद लखनऊ से व्यवसायिक महिला श्रीमती रंजना तिवारी एवं जनपद मऊ से मोहम्मद आदिल उस्मानी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह  के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री दिनेश सिंह जी ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों के गले में तिरंगा पट्टिका पहनाकर कांग्रेस का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण के दौरान मीडिया पैनलिस्ट डॉ0 सुधा मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, रौशन सिंह चन्दन, प्रभाकर मिश्रा, संजय शर्मा, नितान्त सिंह, सहित आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री दिनेश सिंह जी ने कहा कि आप जैसे समाज सेवियों एवं प्रोफेसरों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। समाज में नफरत एवं विद्यटन की राजनीति हो रही है। देश की जनता की गाढ़ी कमाई का धन को लूटकर चंद उद्योगपतियों की जेब में पहुंचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी मुद्दों और देश में प्रेम और भाईचारे के माहौल को बनाये रखने के लिए ही हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने लगभग 4000 किलोमीटर पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा की। आज जिस तरह से देश में लोकतंत्र, संविधान, सामजिक सद्भाव एवं सार्वजनिक उपक्रमां को कुचक्र रचकर बर्बाद किया जा रहा है, इस बर्बादी से सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही बचा सकती है तथा प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को भी कांग्रेस ही सुधार सकती है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *