करिश्मा के X HUSBAND का निधन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। ब्रिटेन में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक संजय 12 जून 2025 को पोलो खेल रहे थे और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, तुरंत मेडिकल हेल्प मिलने के बावजूद उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। संजय कपूर ने आखिरी पोस्ट 12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था। इस दर्दनाक हादसे पर संजय कपूर ने संवेदनाएं जताते हुए लिखा था, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. दोनों का रिश्ता लगभग 13 सालों तक चला था। 2016 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। करिश्मा से अलग होने के बाद साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव के साथ शादी की थी। 8 साल से दोनों खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे थे। उन्होंने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय कपूर और प्रिया सचदेव का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azarias है. उसकी उम्र अभी सिर्फ 7 साल है। शादी के एक साल बाद साल 2018 में Azarias का जन्म हुआ था। करिश्मा कपूर के साथ भी संजय के दो बच्चे हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है और एक बेटा है, जिसका नाम कियान है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes