केरला स्टोरी 2 का पोस्टर रिलीज

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

पहले से ज्यादा खतरनाक हो सकती है फिल्म, पोस्टर को मना जा रहा है बेहद धमाकेदार, रियल घटनाओं पर आधारित है फिल्म

नई दिल्ली। केरला टू का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर से यह बताने को काफी है यह फिल्म पहले से ज्यादा खतरनाक और विवादों को देने वाली है। विपुल अमृतलाल शाह की मच अवेटेड फिल्म का मोशन पोस्टर छल, मानवता और नफरत से परे अंदर की सच्चाई को सामने लाने का वादा करता है। मोशन पोस्टर में आंसू, डर और गुस्से से भरी महिलाओं के चेहरे आधे-आधे नकाब से ढके दिखाए गए हैं। उनके माथे पर तिलक लगा हुआ है और आंखों से आंसू बह रहे हैं। पार्ट 2 का नाम ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड! (The Kerala Story 2 Goes Beyond) रखा गया है।

फिल्म के किरदार

फिल्म में मुख्य किरदार: उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा – तीन हिंदू लड़कियों की कहानी, जो कथित रूप से लव जिहाद और कन्वर्जन के जाल में फंसती हैं, लेकिन अब कहानी केरल से आगे कई राज्यों तक फैलती दिख रही है। पोस्टर में महिलाओं के चेहरों पर डर, गुस्सा, आंसू और खौफ साफ दिखाई दे रहा है – हर फ्रेम में दर्द और सच्चाई का एहसास करवाता है।

थियेटर में 27 फरवरी को रिलीज

केरला टू थियेटर में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, लेकिन समीक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार से इस फिल्म को मोशन पोस्टर आया है, उससे लगता है कि यह फिल्म थियेटर में चले ना चले लेकिन विवादों में जरूर आगे रहेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह (नेशनल अवॉर्ड विनर) हैं। म्यूजिक दिया है मनन शाह, लिरिक्स: मनोज मुंतशिर जैसे विवादित शख्स ने। इस फिल्म को विवादों की रानी बताया जा रहा है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *