एटलेटिको के खिलाफ मैड्रिड की में शानदार रोल, उन्होंने इस मैच में किया खुद को साबित, फुटबाल प्रेमियों के फेवरेट हैं किलियन म्बाप्पे
नई दिल्ली। किलियन म्बाप्पे जो फुटबाल के तेजी से उभरते हुए खिलाड़ी हैं और वर्तमान में फुटबाल प्रेमियों के फेवरेट हैं, उनका कहना है कि वह घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। वह पूरी तरह से फिट हैं। किलियन म्बाप्पे ने यह भी कहा है कि वह फीफा विश्व कप में खेलना चाहते हैं। फ्रांस के इस स्ट्राइकर का कहना है कि वह फीफा विश्व कप 2026 की तैयारी के तहत रियल मैड्रिड के शेष सभी मैचों में खेलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वह बेस्ट परफारमेंस दे सकते हैं।
नहीं खेल पाए थे चार लीग
फ्रांस के खिलाड़ी किलियन म्बाप्पे पिछले सीजन से चली आ रही घुटने की समस्या के कारण इस साल चार लीग मैचों में नहीं खेल पाए, लेकिन एटलेटिको के खिलाफ मैड्रिड की 3-2 की जीत में 64वें मिनट में बेंच से मैदान पर उतरे। इस मैच में उन्होंने खुद को साबित कर दिया कि वह फिट है और अब फीफा के लिए तैयार हैं।