
लोहड़ी-संक्रांति-पोंगल-माघ बिहू का उत्सव, देश भर में मस्ती व उत्साह का माहौल, पारंपरिक तरीके से मनाए जा रहे हैं सभी पर्व
नई दिल्ली। देश ही नहीं पूरी दुनिया में जहां जहां भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हैं, वहां लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम है। उत्तर भारत से लेकर पूरे देश में फसल उत्सवों का रंग छाया हुआ है। 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी के साथ ही चौदह जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग बोनफायर जलाकर, पतंग उड़ाकर, तिल-गुड़ बांटकर और लोक नृत्य में झूमकर सर्दी की विदाई और नए मौसम का स्वागत कर रहे हैं। यदि मौसम साफ रहा तो मकर संक्रांति के पूर्व का मजा दोगुना हो जाएगा।
उत्तर भारत भर में लोहड़ी की मस्ती
यूं तो पूरा देश और दुनिया के कनाडा , अमेरिका व इंग्लैंड समेत कई देशों में जहां सिख व पंजाबी कम्युनिटी के लोग हैं वहां लोहउ़ी मनायी जा रही है, लेकिन भारत में यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम ढलते ही लोग लकड़ियों और उपलों से भव्य आग जलाते हैं, उसके चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और मक्के की रोटी चढ़ाई गई।
भांगड़ा व गिद्दा का जश्न सर्दी की विदाई
पंजाबी लोकगीतों की धुन पर भांगड़ा-गिद्दा नाचते हुए लोग सर्दियों की विदाई और रबी फसल की खुशी मना रहे हैं। नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए यह पर्व खास होता है, जहां परिवार उन्हें आशीर्वाद देते हैं। स्कूलों और बैंकों में छुट्टियां होने से उत्सव और भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है। एक दूसरे को रेबड़ियां और खाने के दूसरे सामान देकर लोहड़ी की बंधाइयां दी जाती हैं। यह भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है।
पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम
देश भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल यह पर्व चौदह जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन मकर संक्रांति (उत्तरायण) मनाई जाएगी, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और दिन लंबे होने लगते हैं। गुजरात में उत्तरायण, महाराष्ट्र में मकर संक्रांति, तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ बिहू और बिहार-उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पट गया है! बच्चे-बड़े छतों पर चढ़कर पतंगबाजी का मजा ले रहे हैं। तिल-गुड़ के लड्डू, चिक्की, रेवड़ी बांटकर लोग “तिल-गुड़ घाल, गोड गोड बोल” कहकर मीठी-मीठी बातें कर रहे हैं।
मस्ती भरी रात दिन में उत्साह का माहौल
लोहड़ी और मकर संक्रांति की रातें मस्ती भरी और दिन उत्साह भरा है। मौसम का मिजाज बदलने से लोग खुश हैं। दिल्ली-NCR में लोहड़ी की रात बोनफायर और पंजाबी खाने की महफिल सजी है, जबकि कल पतंग उड़ाने की धूम मचेगी। लोहड़ी के मौके पर पूरे उत्तर भारत में भांगड़ा और ढोल की थाप गूंज रही है। देश के गुजरात राज्य में अहमदाबाद और अन्य शहरों में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव जैसा माहौल है। देश के दक्षिणी राज्यों में पोंगल की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां गायों को सजाकर पूजा की जा रही है। हर तरफ उत्साह व उललास है। लोग सभी की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।