पूरी दुनिया का ध्यान Milano Cortina 2026 Winter Olympics की तरफ, यूएस की Mikaela Shiffrin पर नजर, अब तक ओवर ऑल नार्वे सबसे आगे
नई दिल्ली/मिलानो। इटली में हो रहे Milano Cortina 2026 Winter Olympics का जलवा पूरी दुनिया में महसूस किया जा सकता है। आज कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स हैं, खासकर Mikaela Shiffrin (USA) का women’s giant slalom में रिटर्न टू पोडियम का प्रयास—उनके लिए यह इमोशनल और बड़ा मोमेंट है क्योंकि पिछले ओलंपिक्स में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। Norway अभी भी मेडल टेबल में टॉप पर (20 मेडल्स के साथ), लेकिन आज के इवेंट्स से बड़ा शिफ्ट हो सकता है।
ब्राजील के Lucas Pinheiro Braathen गोल्ड जीते
Lucas Pinheiro Braathen ब्राजील के Lucas Pinheiro Braathen ने men’s giant slalom में गोल्ड जीता है। उनकी चर्चा पूरे ओलंपिक में जबरदस्त है। यह दक्षिण अमेरिका का पहला विंटर ओलंपिक मेडल है। हालांकि यह गोल्ड कल जीता गया था लेकिन खेल प्रेमी खासतौर से विंटर ओलंपिक में इसकी चर्चा आज हो रही है। यह भी अजब है। 15 फरवरी यानि आज के मुख्य इवेंट्स: Women’s Giant Slalom (Alpine Skiing), Men’s Cross-Country Relay, Mixed Team Snowboard Cross, Women’s Biathlon Pursuit, Freestyle Skiing Dual Moguls, Speed Skating, Curling आदि। कुल 9+ गोल्ड मेडल्स बंटेंगे।
ओलंपिक से कम नहीं विंटर ओलंपिक
इटली में हो रहे Milano Cortina 2026 Winter Olympics ओलंपिक के महान आयोजन से किसी तरह से कम नहीं है। Milano Cortina 2026 Winter Olympics में जबरदस्त रोमांच का जलवा है। यहां जिंदगी नाचती हुई नजर आती हैं। यहां गोल्ड जीतना जंग जीतने से किसी भी प्रकार कम नहीं। यहां खुद जीतना और किसी भी टीम को अपने से आगे नहीं निकलने देना वाकई बेहद रोमांचकारी है।