लौटे सिया राम-जगमग अयोध्या

लौटे सिया राम-जगमग अयोध्या
Share

लौटे सिया राम-जगमग अयोध्या , बनवास भोग और रावण का वध कर सिया संग राम जी लौटे तो हर्षाए अयोध्या वासियों ने दीपोत्सव किया। इसी का मंचन जीमखाना मैदान में श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर द्वारा भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी के पावन पर्व पर भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभु श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण व राम भक्त हनुमान के अयोध्या वापसी पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्धघाटन विश्वजीत कोले द्वारा किया गया। जिस प्रकार अयोध्या वापसी पर अयोध्या वासियों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई थी उसी प्रकार आज जीम खाना मैदान में 5100 दीपकों से प्रभु श्री राम , माता सीता, भाई लक्ष्मण, राम भक्त हनुमान का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम सांसद माननीय राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, हरिकांत अहलूवालिया जी द्वारा नारियाल फोड़कर स्वागत किया जिसके पश्चात प्रभु को माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने दीपक प्रज्वलित कर पूरा जीम खाना मैदान जगमगा दिया। दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रभु की आरती की गयी। इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी मेरठ के वरिष्ठ संरक्षक कमल दत्त शर्मा, अध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल, विपुल सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जिंदल, वृंदा गुप्ता, अजित शर्मा, राकेश शर्मा, पंकज गोयल, उत्सव शर्मा, मयूर अग्रवाल, पूनम गुप्ता, जितेंद्र पाहवा, अरुण मचल, अंकुर अग्रवाल, किशन कुमार शर्मा, अनिरुद्ध मित्तल, लोकेश शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल प्लास्टिक, प्रवीण शर्मा, सुरेश गर्ग, विशाल बिंदल, विपिन गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *