दर्शक कर रहे हैं काफी पसंद, कोरिया और भारत में शूटिंग, प्रियंका मोहन का काम किया जा रहा पसंद
नई दिल्ली। मेड इन कोरिया 12 मार्च को OTT पर रिलीज हो चुकी है। OTT पर इसको काफी पंसद भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि OTT पर आने वाले दिनों में इसके दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा हो जाएगा। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में ह इंडो-कोरियन कल्चरल ब्रिज है, पहली बार भारतीय फिल्म कोरिया में शूट हुई। प्रियंका के लिए यह milestone है — उनकी पहली woman-centric और OTT लीड फिल्म। फिल्म में प्रियंका का काम काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ इसे “heartwarming”, “breezy” और “pleasant weekend watch” कह रहे हैं, खासकर K-drama fans के लिए।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी काफी रोचक है जो दर्शकों को OTT पर काफी पंसद भी आ रही है। फिल्म में प्रियंका मोहन शेनबा (Shenba) का किरदार निभा रही हैं जो तमिलनाडु के एक छोटे से गाँव की लड़की, जो बचपन से साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है। वहाँ जाकर उसे heartbreak, culture shock, दोस्ती, और self-discovery का सामना करना पड़ता है। यह एक coming-of-age, cross-cultural ड्रामा है, जिसमें K-drama जैसी vibes हैं लेकिन तमिल टच के साथ। यह फिल्म Netflix पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है। फिल्म इंडो-कोरियन कल्चरल ब्रिज है, पहली बार भारतीय फिल्म कोरिया में शूट हुई। प्रियंका के लिए यह milestone है यह उनकी पहली woman-centric और OTT लीड फिल्म है जो खुब पसंद की जा रही है।
आसान नहीं था प्रियंका के लिए काम करना
इस फिल्म में प्रियंका के लिए काम करना कोई आसान नहीं था, उसकी वजह उन्होंने खुद ही बतायी। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही शाकाहारी हैं और काेरिया में जाकर फिल्म में काम करना अंदाजा लगा लीजिए कितना मुश्किल भरा होगा। क्योंकि वहां शाकाहार केवल कल्पना भर है। प्रियंका ने बताया कि कोरिया में 40+ दिनों की शूटिंग के दौरान food (ज्यादातर रेड मीट वाली डिशेज़) और unpredictable weather सबसे बड़ी चुनौतियाँ रहीं। वे ज्यादातर vegetarian हैं, इसलिए मुश्किल हुई।