कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष ने बांटा प्रसाद, बड़ी संख्या में जुटे लोग, भाजपा नेता सुनील वाधवा ने भी किया सहयोग
मेरठ। कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा का पंजाबी चेहरा बीना वाधवा ने महाशिवरात्री का पर्व उसी तर्ज पर मनाया जिस तर्ज पर शिवरात्री के दौरान वह रूड़की रोड पर कैंप लगवाकर कांवड़ियों की सेवा करती हैं। इस बार कैंप तो नहीं लगा लेकिन महाशिवरात्री मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गयी। कार्यक्रम में उनके तमाम समर्थकों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई व अन्य श्रद्धालुजन भी मौजूद रहे। बीना वाधवा ने कहा कि इस बार की महाशिवरात्री शुभ संदेश लेकर आयी है। पीएम मोदी और सीएम योगी मेरठ को सौगात देने के लिए आ रहे हैं।
भाजपा नेता ने किया सहयोग
कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता ने महाशिवरात्री के मौके पर लगवाए गए कैंपों में सहयाेग किया। यहां बता दें कि केवल महाशिवरात्री ही नहीं कांवड़ यात्रा के दौरान भी भाजपा के पंजाबी चेहरा माने जाने वाले सुनील वाधवा व उनका पूरा परिवार तथा हजारों समर्थक पूरा सहयोग करते हैं। शिविरों का आयोजन किया जाता है।