मंदाकनी को मिली बुरी खबर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई। राम तेरी गंगा मैली से रातों रात सुपर स्टार बनी मेरठ के कैंट माल रोड इलाका निवासी मंदाकनी को बीते 2 जुलाई को बुरी खबर मिली है। उनके पिता जोसेफ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, लेकिन पिता के निधन के बाद अपने अपने पिता को अंतिम बार नहीं देख पायी, क्योंकि वह इन दिनों लंदन में है। यह बुरी खबर अपने चाहने वालों व इंडस्ट्रीज को मंदाकनी ने खुद एक पोस्ट में दिया है। राम तेरी गंगा से डेब्यू करने वाली मंदाकनी को जब राज कपूर ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया तो वह रातों रात इंस्ट्रीज पर छा गयी। इसी फिल्म के साथ उन्होंने अपने बेटे को भी डेब्यू किया, लेकिन फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट मंदाकनी के हिस्से में आया। मंदाकनी की इंडस्ट्रीज व उसके बाद की लाइफ कम विवादित नहीं रही। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउन इब्राइम से काफी समय तक जुड़ा रहा। दाउद के साथ वह एक क्रिकेट मैंच की दर्शक दीर्धा में देखे जाने के बाद तो उनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन की बात कही जाने लगी थी। मंदाकनी ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि उन्हें दुख की अंतिम वक्त अपने पिता का चेहरा नहीं देख पायीं। लेकिन उनके पिता हमेशा उनके दिल में रहेगे। कवि व साहित्य की दुनिया से जुड़े मनमोहन भल्ला व गिरीश थापर ने भी मंदाकनी के पिता जोसेफ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *