मतदान शुरू-आजम पुलिस पर बरसे

मतदान शुरू-आजम पुलिस पर बरसे
Share

मतदान शुरू-आजम पुलिस पर बरसे,  बुधवार की सुबह मतदान शुरू होने से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खन ने पुलिस पर जमकर बरसे। पुलिस पर प्रत्याशी से मारपीट के गंभीर आरोप लगए। वहीं दूसरी ओर  आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। आजमगढ़ में 13 तो रामपुर में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों जगहों पर करीब 35 लाख वोटर इन प्रत्याशियों के लिए वोट डाल रहे हैं। कुल 3,809 बूथ बनाए गए हैं। आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर में आजम खान के इस्तीफे के बाद यह दोनों सीटें खाली हुईं थीं। आजमगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां सपा ने धर्मेंद्र यादव, भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। रामपुर में लड़ाई सपा और भाजपा के बीच है। सपा ने आजम खान के करीबी असीम राजा पर दांव लगाया है। भाजपा से घनश्याम लोधी मैदान में हैं, जो आजम खान के करीबी रहे हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। बसपा रामपुर में चुनाव नहीं लड़ रही है। इन दोनों ही सीटों पर कड़ा मुकाबला है। आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने वोट डाला। दावा किया कि यहां से बसपा जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। ट्वीट किया- हर नारी, किसान, नौजवान आगे बढ़कर करें मतदान। संविधान को न मानने  वाली भाजपा को सबक सिखाने का मौका हाथ से न जाने दें। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खान ने लोकसभा उप-चुनाव से पहले रात में पुलिस की हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा- मैं अपराधी हूं, मानता हूं। उन्होंने तंज कसा बोले- तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना जाता है। हम तो मुर्गी, बकरी, भैंस, पुस्तक और फर्नीचर, डकैती के मुल्जिम हैं। वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा। रहना है, तो सहना है। उन्हेंं बेहद सादगी से सरकार व सिस्टम पर जबरदस्त हमला बोला।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *